मध्य प्रदेश

समर कैंप में दिया जा रहा प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासन के निर्देशानुसार शासकीय सीएम राइज़ विद्यालय में 17 मई तक समर कैंप का संचालन किया जा रहा है। समर कैंप में विद्यार्थियों को ड्राइंग, पेंटिंग तथा गायन एवं वादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। विद्यार्थियों को ड्राइंग एवं पेंटिंग के लिए आवश्यक समस्त सामग्री विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
प्राचार्य बीके सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाए छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, वहीं बाह्य प्रशिक्षक मोतीलाल सोनी द्वारा गायन एवं वादन में विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। शासन की इस योजना से विद्यार्थियों तथा पालकों में बड़ा हर्ष है, क्योंकि इससे विद्यार्थी पढ़ाई के अतिरिक्त ग्रीष्म अवकाश में कुछ नया सीख पा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button