मध्य प्रदेश

समाज सेविका अर्चना सिंगरौल ने KHF संगठन की घोषणा की

पवई । मध्यप्रदेश के पवई विधानसभा क्षेत्र 58 से आने वाली समाज सेविका Archna Singraul अर्चना सिंगरौल ने KHF संगठन की घोषणा करदी। KHF संगठन का पूरा नाम Kaushalya Humanity Foundation है। इसके उद्देश्य सुन रह जाएंगे दंग, अर्चना सिंगरौल ने बताया हमारे उद्देश्य इस तरह हैं। गरीबों को मुफ्त भोजन कराना, जूता चप्पल, कपड़ा, फल फ्रूट, वितरण करना पौधारोपण, नशामुक्ति, कैंप व् दवा वितरण कम्बल वितरण, गरीब असहाय का मकान बनवाना, समाज के लोगों को सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए विशेष उपाय करना, जिसमें दुर्घटना, बीमारी, वृद्धावस्था आदि में जरूरी सहायता, बीमा और संरक्षण एवं रोजगार / स्वरोजगार, पुनर्वास जैसे विषय भी शामिल हैं, स्वास्थ संबंधी घातक संक्रामक बीमारियों जैसे टीबी एड्स, मलेरिया, कैंसर, मधुमेह, फाइलेरिया, पोलियो, हेपेटाइटिस, आकस्मिक, बीमारियों जैसे कोविड आदि के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं गरीब असहाय व्यक्तियों की निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना आदि। इस संगठन में अर्चना सिंगरौल की बहिन प्रसिद्ध समाजसेविका अंजू सिंगरौल भी उनके साथ हैं, और भाई नरेन्द्र सिंगरौल भी इसमें भरपूर सहयोग कर रहे हैं, अर्चना सिंगरौल Archna Singraul अपनी 15 साल की उम्र से जनसेवा करती आ रहीं है।

Related Articles

Back to top button