सरस्वती शिशु मंदिर तेन्दूखेड़ा में श्री निवास रामानुजन को याद किया गया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा में श्रीनिवास रामानुजन जी को याद करते हुए वैदिक गणित प्रतियोगिता एवं मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के कक्षा अरुण से एकादश तक के भैया / बहिनों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए उल्टी गिनती, उल्टा पहाड़ा, गणित के मॉडल तथा रामानुजन जी के जीवन पर भैया /बहिनों के द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की भूमिका विद्यालय के आचार्य रामचंद्र सिंह लोधी, प्राचार्य बाबूलाल साहू एवं अतुलकुमार सोनी के द्वारा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष सुरेशचंद जैन व पार्षद गोविंद यादव संस्था के अध्यक्ष नेमचंद साहू, धरमदास नामदेव, डॉ. परम सिंह ठाकुर, गिरवर लोधी, बकील ठाकुर, पाल सर, वीरेंद्र सोनी तथा डॉ नामदेव व डॉ. अजय साहू रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य रामसेवक उपाध्याय, पूर्व आचार्य वीरेंद्र यादव, गोविंद सिंह लोधी दलू प्रसाद सेन, केशरी प्रसाद विश्वकर्मा, कुसुम साहू, सुनील कुमार केवट, सुनील कुमार खरे, अतुलकुमार सोनी, पूजा जैन, भूपेंद्र घोषी, प्रीतम सिंह, दीपक ठाकुर, संजीत नामदेव, सत्यम तिवारी, लकी साहू, कुमारी दामिनी यादव व समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे। तथा विद्यालय के परिसर में भैया बहनों के द्वारा गणित आधारित व्यंजनों के विक्रय हेतु मेले में दूकानों को भी सजाया गया । तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के प्राचार्य बाबूलाल साहू तथा रामसेवक उपाध्याय के द्वारा सभी का आभार वयक्त किया गया।



