मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता1
बम्होरी । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्होरी कस्बा में राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें भैया बहिनों ने स्वदेशी सामग्री के द्वारा रंग बिरंगी विविध प्रकार की राखियां बनाई गई। विद्यालय द्वारा छात्रों के समग्र विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बहिन राधिका लोधी कक्षा 8 वहीं दूसरे स्थान पर कक्षा 6 का भैया कृष्णा सोनी रहा। तीसरा स्थान मान्यता लोधी कक्षा 8, चौथा स्थान मानवी गुप्ता कक्षा 7, व पांचवा स्थान बहिन सुरभि साहू कक्षा 1 ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, वरिष्ठ आचार्य गोपालदास प्रजापति एवम समस्त आचार्य परिवार द्वारा भैया बहिनों का उत्साह वर्धन किया गया। व भैया बहिनों को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त आचार्य परिवार व भैया बहिन उपस्थित रहे।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button