खेलमध्य प्रदेश

सांची विधायक जीप मडरेस का आयोजन परसौरा में 11 सितंबर रविवार को होगा

रायसेन। सांची विधानसभा विधायक जीप मड रैस ट्रॉफी का आयोजन 11 सितंबर रविवार को होने जा रहा है। यह जीप मड रैस सांची ब्लॉक के परसोरा वेयर हाउस के सामने से कराई जाएगी । आयोजन समिति ने जीप मड रैस की तैयारियां कर अभी से शुरू कर दी है। इस जीप दौड़ में रायसेन भोपाल, विदिशा और सीहोर की मड जीप रैस की जांबाज टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं । तेज रफ्तार जीप चालक दौड़ में जंगल के पथरीले ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए कलाबाजियां स्टंट दिखाते हुए परसौरा से होते हुए सोडरा सुनहरा के जंगलों से नदी नालों से होते हुए वापस परसोरा पहुंचेगी। जिसमें जीप मड रैस के विजेता, उपविजेता तीसरे स्थान सहित आयोजन समिति द्वारा विशेष पुरस्कार, सांत्वना पुरस्कार वितरित किए जाएंगे । यह जीप मड रैस परसौरा वेयरहाउस के सामने से 11 सितंबर रविवार को सुबह लगभग 9 बजे से हरी झंडी दिखाकर शुरू होगी।
उधर रायसेन शहर में जनचर्चा ऐसी है कि आयोजन समिति ने वन महकमे के आला अधिकारियों से इस आयोजन की परमिशन लेना भी मुनासिब नहीं समझा है । साथ ही वन विभाग के जिम्मेदार तमाम आला अधिकारियों को भी जीपों की मड रैली का मालूम तक नहीं है । यह जीपों की दौड़ कहां से कहां तक कराई जाएगी। जिला व पुलिस प्रशासन के भी अफसरों को भी इस जीप मड रैस के बारे में आयोजन समिति रायसेन ने जानकारी देना उचित नहीं समझा है।
ग्रामीणों ने उठाई आपत्ति….
विकासखंड सांची के पेनगवा परसोरा और सोडरा सुनहरा बिरहोली के ग्रामीणों ने जीप मड रैस का विरोध दर्ज कराया है । अधिकांश ग्रामीणों का कहना है कि जंगल और मैदानी इलाकों में राष्ट्रीय पक्षी मोर मोरनी के जोड़े और कछुआ बहुतायत है ।यहां के घने जंगलों नदी नालों और जंगलों में इन दिनों मोर मोरनी सहित कछुआ के अंडे रखे हुए हैं ।जब यह जीप मड रैली होगी । इस जीपों की अंधी दौड़ में वन्यजीवों के अंडे वन्य पक्षियों अंडे और उनके चूजों को भारी नुकसान हो सकता है । जिससे जंगल के वन्य पक्षियों और वनजीवों कछुओं के जीवन पर निश्चित रूप से संकट खड़ा होगा ।इधर वन्य जीव प्राणी, वन्य पक्षी प्रेमी डॉक्टर एस सुभ्रा स्वामी और एके उपाध्याय ने डीएफओ सामान्य वनमण्डल रायसेन अजय कुमार पांडे से 11 सितंबर रविवार को परसौरा गांव में होने वाली इस जीप मड रैस पर रोक लगाए जाने की मांग की है । ताकि जंगल के वन्यजीवों और वन्य प्राणियों और वन्य पक्षियों तीतर बटेर मोर और कछुओं के जीवन पर संकट खड़ा ना हो सके । उन्होंने बताया कि इस आयोजन समिति में 2-3 लोग ऐसे भी हैं जो वन्य प्राणियों के शिकार के मामले में पहले पकड़े गए थे ।और बाद में जो जमानत पर रिहा हो गए हैं । ऐसे संदिग्ध शिकारी इस आयोजन को करवा रहे हैं विभाग की तरफ से इस मामले की बारीकी से तहकीकात करवाकर इस जीप मडरेस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। ताकि पूर्वी वनरेंज रायसेन सर्किल में राष्ट्रीय वन्य पक्षियों मोर मोरनी तीतर बटेरों और वन जीवों की जान और जीवन सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Back to top button