मध्य प्रदेश

साहित्य शिखर मुरैना कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्य से सम्मानित हुई निर्मला डोगरे

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की नगर सिहोरा खितौला निवासी प्रसिद्ध कवियत्री व वरिष्ठ साहित्यकार निर्मला डोंगरी को मुरैना में आयोजित हुये विश्व हिंदी साहित्य शिखर सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित कर विश्व साहित्य शिखर से सम्मानित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय कवियों की श्रेणी में शामिल किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि विश्व साहित्य शिखर सम्मेलन में डॉक्टर देवेंद्र तोमर के संयोजन में मुरैना की पावन भूमि पर आयोजित किया गया साहित्य शिखर सम्मलेन में सिहोरा क्षेत्र की निर्मला डोंगरे ने नई विधा पूर्णिका एवं बुंदेली भाषा में अपनी पुण्य की प्रस्तुत रखी । इस आयोजन में देश के कोने-कोने से आई महिलाएं एवं पुरुष सभी वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित हुए । यह आयोजन 3 दिवसीय रहा । साहित्य शिखर मुरैना के इस आयोजन में चेन्नई से वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर कल्पना आर‌, मधुबाला सिंह, बिहार से डॉ सुधा शर्मा, सुधा चौहान, डॉक्टर इंदिरा निशा हरियाणा व उपस्थित के साथ सम्मानीय मनीष एवं राजेंद्र खटाटे नासिक से मधुकर राव नागपुर से डॉक्टर अरुण पाठक रीवा से डॉक्टर सुषमा सिंह एवं अलका का सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने उपस्थित होकर आयोजन को सफलता की चरम सीमा पर पहुंचाया। जो इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button