क्राइम

सिगरेट पीने से रोका तो, युवक की कर दी हत्या, प्रशासन ने आरोपी के ढाबे पर चालय बुलडोजर

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
देवास । देवास जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति को सिगरेट पीने से रोकना भारी पड़ गया। इस कारण एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अभी इस मामले को लेकर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं प्रशासन ने भी बड़ी कार्यवाई की है। ऐसे में ढाबे पर प्रशासन ने हथोड़ा चलाया है। इतना ही नहीं मृतकों के परिजनों द्वारा आरोपी का घर भी तोड़ने की मांग की गई है। साथ ही ग्रामीणों ने चक्काजाम भी कर दिया।
पूरा मामला देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र के तहत भोपाल रोड का है। यहां एक पेट्रोल पंप पर एक युवक को सिगरेट पीने से रोका गया तो जिसे रोका उसने ही हत्या कर दी। बताया जाता है कि, एक व्यक्ति पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप गया था। लेकिन ऐसे में उसने अचानक सिगरेट जला दी। तब ही पेट्रोल पंप पर खड़े जोजन सिंह और राहुल ने सिगरेट पीने से रोक दिया। जिसके बाद आरोपी फैजान, फारुख, जफर, इरशाद और समीर को ग़ुस्सा आ गया।
इतने में ही विवाद शुरू हो गया। ऐसे में जोजन सिंह पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं एक और युवक घायल बताया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं आरोपियों का ढाबा भी था जिसे प्रशासन ने तोड़ दिया। वहीं युवक के परिजनों ने भी खूब हंगामा किया। रोड पर चक्काजाम कर दिया। ऐसे में अब परिजनों ने आरोपियों के घर और दुकान पर भी कार्यवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में सख्त कार्यवाई की जा सकती है। सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज को देख कर और सुराग ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button