खेल

सिहोरा को हराकर फाइनल में पहुँची कटनी की टीम, उमरिया और नागौद के बीच खेला जाएगा अंतिम सेमीफाइनल मैच

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान में स्व. मुरारीलाल चौरसिया की स्मृति में आयोजित सन्तोष ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच शनिवार को सम्राट सिहोरा और डीसीए कटनी के बीच खेला गया।सिहोरा को दो विकेट से हराकर कटनी की टीम फाइनल में पहुँच गई है। सिहोरा टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया।बल्लेबाज वीरेन्द्र ने 46 रन और शुभम ने 33 रन बनाएं। गेंदबाज शुभम ने 4 विकेट, पुष्पेन्द्र ने 2 जबकि प्रहलाद और अमित ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटनी की टीम के खिलाड़ियों ने 20वें ओवर में 2 विकेट से इस मैच को जीत लिया।बल्लेबाज अयाज खान ने 39 और अमित शर्मा ने 28 रन बनाए। गेंदबाज वीरेन्द्र ने 2 विकेट लिया । जबकि अमित, नितिन, पवन, विकास ने 1-1विकेट लिया। कटनी के खिलाड़ी अयाज खान मैन ऑफ द मैच रहे। अयाज खान को मैन आफ द मैच का पुरूस्कार मोहन लाल चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, लल्लू चौरसिया द्वारा दिया गया l रविवार को अंतिम सेमीफाइनल मैच उमरिया और नागौद के बीच खेला जाएगा।
इस दौरान मोहन लाल चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, संदीप सोनी, सूर्यकांत त्रिपाठी, अध्यक्ष आशीष चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, गोल्डी चौरसिया, संदीप चौरसिया, मिकी चौरसिया, लकी चौरसिया, हनी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button