मध्य प्रदेश

सीएम राइस स्कूल में लायब्रेरियन के पद पर भर्ती में धांधली, भर्ती प्रक्रिया में जांच कमेटी पर उठे सवाल

कलेक्टर अरविंद दुबे को आवेदिका पूजा यादव पति शेखर यादव ने आवेदन देकर जांच कराए जाने की उठाई मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटनदेव सीएम स्कूल रायसेन में लाइब्रेरियन के पद पर भर्ती में भारी गड़बड़ी और हेराफेरी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़झाले के मामला सामने आया है। शहर के वार्ड 4 कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने रायसेन निवासी पूजा यादव पत्नी शेखर यादव द्वारा लायब्रेरियन अतिथि पद पर शाउमावि पाटनदेव सीएम राइस स्कूल रायसेन में फार्म जमा किया था। उसकी शैक्षणिक योग्यता उच्च डिग्री एमलिव की डिग्री होने के बावजूद बी लिव डिग्रीधारी वाले डाबर गांव के एक युवक का चयन कर दिया। चयन कमेटी ने उच्च योग्यता होने के बावजूद पूजा यादव को अतिथि लाइब्रेरियन के पद पर नजरअंदाज कर दिया गया है। चयन समिति में शामिल अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पर आवेदिका पूजा यादव ने आपत्ति उठाई है। उन्होंने कलेक्टर अरविंद दुबे को शिकायती आवेदन देकर इस भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली की फिर से जांच पड़ताल कराए जाने की मांग की है।
पूजा यादव ने सीएम राइज स्कूल शाउमावि पाटनदेव रायसेन में अतिथि शिक्षक लाइब्रेरियन पद पर सभी डिग्रियों सहित योग्यता दस्तावेज सहित आवेदन फार्म जमा किया था। शासन के ग्रीनकार्ड धारी होने के साथ ही एमए की मार्कशीट फार्म के साथ जमा किए थे। आवेदिका पूजा यादव के स्कोरकार्ड के साथ ही उच्च शिक्षा एमए की छायाप्रतिभी संलग्न की थी। लेकिन भर्ती कमेटी के अधिकारियों ने नजर अंदाज कर कम योग्यताधारी एक युवक को भर्ती कर इतिश्री कर ली है। आवेदिका पूजा यादव ने कलेक्टर अरविंद दुबे जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया को आवेदन देकर बारीकी से जांच पड़ताल कराए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button