मध्य प्रदेश

घर चलो घर-घर चलो अभियान, नगर के वार्ड 13, 14, 15 में घर घर दस्तक

कांग्रेस पार्टी की रीति नीति व विकास कराने राष्ट्र भक्ति विचारधारा लोगों को बता रही
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा सोमवार को वार्ड 12 यशवंत नगर शिवोम नगर वार्ड,13, 14 और 15 तजपुरा अशोकनगर में कांग्रेसियों ने घर घर दस्तक दी और भाजपा की महंगाई, जनविरोधी नीतियों किसान विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, रुपेश तन्तवार, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रीति ठाकुर, मुकेश कुमार शाक्या एडवोकेट, दौलत सेन एडवोकेट राजू माहेश्वरी, महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री प्रियंका सेन ने सभा को संबोधित किया एवं संचालन राजू महेश्वरी ने किया।

Related Articles

Back to top button