चेक डैम निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार घटिया मटेरियल उपयोग मिट्टी मोरम बौल्डर भर कर दिया निर्माण

जबेरा जनपद पंचायत डेलन खेड़ा चैक डैम निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल उपयोग
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
जबेरा । दमोह जिले अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत डेलनखेड़ा के ग्राम गिदरा मॉल में में 24 लाख की लागत से बनाया गया चेक डैम में कंक्रीट की जगह मिट्टी मोरम बौल्डर भर कर निमार्ण किया गया है एस्टीमेट में लोहा सरिया लगाने प्रधान चैक डैम निर्माण कार्य में लोहा, सरिया नहीं लगाया गया है। जनपद पंचायत जबेरा उपाध्याय सुजान सिंह लोधी ने निरीक्षण के दौरान ग्राम गीदरा माल पहुंचा तो प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया जब काम चल रहा था हम लोग उस समय आये थे। चैक डैम में मिट्टी मोरम भरी जा रही थी रोकने पर कोई सुनाई नहीं हुई कई जगह क्रेक आ गए हैं एक ही बरसात में ढह जाएगा अरविंद सिंह गुलजार सिंह प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी अगर चेक डैम की जांच की जाए तो अंदर मिट्टी बोलर भरे है। चैक डैम निर्माण कार्य स्थल लागत ज्यादा से ज्यादा 5 लाख होगी जबकि 24 लाख की राशि निकाली गई है चेक डैम पूर्ण हो चुका है । निर्माण कार्य स्थल हरराई घाट पर बनाया गया है ग्रामीणों द्वारा चैक डैम निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल उपयोग करने गंभीर आरोप लगाया उच्च अधिकारियों से जांच करने की मांग की हैं।



