सोमवार से से 3 दिन राशन दुकान बंद : पीओएस मशीनों में खाधान्न अंतर के सुधार की मांग को लेकर हड़ताल, संचालकों ने सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । अपनी जायज मांगों को लेकर ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के समर्थन में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेता सोमवार से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे। इससे जिला सहित पूरे प्रदेश में सात आठ और नौ फरवरी को राशन वितरण बंद रहेगा। जिससे जिले के 239363 परिवार सहित प्रदेश के पांच करोड़ से अधिक हितग्राही प्रभावित होंगे।
मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ जिला रायसेन के तत्वावधान में महिला बहुउद्देशीय उपभोक्ता भंडार वनोपज सहकारी समिति से संचालित पीडीएस दुकानों एवं विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा फेडरेशन की मध्यप्रदेश इकाई ने इस बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहकारिता व रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री और खाद्य मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया को अवगत कराया है।
इन राशन दुकानदारों का कहना है कि हमें कमीशन नहीं चाहिए ।बल्कि वेतनमान चाहिए। वर्तमान में शहरी दुकानों के सेल्समैन को प्रति क्विंटल 70 रुपए कमीशन मिलता है। अप्रैल 2022 को यह कमीशन बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है। लेकिन वर्तमान समय तक बढ़ा हुआ कमीशन नहीं दिया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों में भी बढ़ा हुआ 10500 रुपए कमीशन प्राप्त नहीं हुआ है। पीएमजीकेवाय का कमीशन भी किसी दुकानदार को नहीं दिया गया। संघ ने इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया ज्ञापन देने वालों में ज्योति चंद नामदेव, मुईन उल्लाह खान, मोहन राय उमेश टोनी पण्ड्या अलीम खान पार्ट्स ,अय्युब अली, कुद्दुस खान भगवान दास लोहट उपभोक्ता भंडार संचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।



