सोशल मीडिया पर चल रहा नगर परिषद अध्यक्ष का एक्जिट पोल
नागरिकों की राय में अर्चना संजय मस्ताना आगे
सिलवानी। नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के परिणाम 17 जुलाई को हुई मतगणना में भाजपा को 10 सीटे एवं कांग्रेस को 5 सीटे प्राप्त होने के साथ ही भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ भाजपा की नगर सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया ।
नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव तो नव निर्वाचित पार्षदों को कराना है। अभी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथि निष्चित नहीं हुई है। वही मंगलवार को सोषल मीडिया पर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओ ने नगर के नागरिकोे से अध्यक्ष पद की राय जानने के लिए एक एप्प के माध्यम से नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कौन बैठेगा ? को लेकर एक्जिट के माध्यम से मतदान कराया गया था।
पोल में नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 6 नामों का विकल्प दिया गया था जिसमें अर्चना संजय मस्ताना, अलका मिलन जैन, रेशु विभोर जैन, निशा संतोष मतांबर, रागनी मोहन साहू, फिरदौस गुड्डू कण्डेक्टर का नाम दिये गये थे। दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक 1052 लोगों ने पोल में भाग लिया। अर्चना संजय मस्ताना को 569, अलका मिलन जैन को 134, रेशु विभोर जैन को 241, निशा संतोष मतांबर को 35, रागनी मोहन साहू को 78 फिरदौस गुड्डू कण्डेक्टर 36 वोट प्राप्त हुये इस तरह नागरिकों की राय में संजय मस्ताना का नाम सबसे आगे है।




