क्राइम

स्कूल से लौट रही शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा, मौत

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । रायसेन जिले में शनिवार शाम स्कूल से लौट रही एक शिक्षिका को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नगर में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल और फिर अस्पताल में जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूखाकरार शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षिका अपूर्वा चौहान पिता जवाहरसिंह चौहान अपनी स्कूटी से संकुल केंद्र सांची आ रही थीं, तभी गुलगांव की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने गुलगांव चौराहे पर उन्हें रौंद दिया। जिससे अपूर्वा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार अपूर्वा चौहान नागोरी निवासी भाजपा नेता जवाहरसिंह चौहान की पुत्री थीं। जो वर्तमान में विदिशा में रहती थीं और सांची के पास सूखाकरार के सरकारी स्कूल की पदस्थ थीं।

Related Articles

Back to top button