मध्य प्रदेश
स्थाई कर्मी कल्याण संघ की हटा में बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर द्वारा हटा में रविवार को लोक निर्माण विभाग उप संभाग हटा में कार्यरत स्थाई कर्मी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई सर्व सहमति से नवगठित हटा अध्यक्ष कंछेदी पटेल एवं उपाध्यक्ष नानू प्रसाद प्यासी को नियुक्त किया गया। जिसमें बैठक में जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी पीडब्लूडी, संतोष खरे वन विभाग, कीरत ठाकुर, कोषाध्यक्ष रानू यादव, मीडिया प्रभारी सुरेश चौबे, भवानी यादव, मनोज रैकवार, सलाहकार प्रमोद रावत, राजा ठाकुर, सुनील रैकवार सभी स्थाई कर्मी उपस्थित रहें। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष बबलू ठाकुर ने उपस्थित सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया।



