मध्य प्रदेश
गजेन्द्र गुप्ता बने प्रेस क्लब सिलवानी के अध्यक्ष
सिलवानी। प्रेस क्लब सिलवानी की वार्षिक बैठक का आयोजन मंगलवार की रात्रि में किया गया।
बैठक वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चौरसिया के संरक्षक एवं महेन्द्र पाल यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संस्था के नियमावली अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारणी का गठन का निर्णय लिया गया। सर्व सम्मति से प्रेस क्लब सिलवानी के अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र गुप्ता को चुना गया।
एवं नवीन कार्यकारिणी बनाई गई जिसमें संरक्षक दिनेश चौरसिया, महेन्द्र पाल यादव, अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष शुभम साहू, केदार सिंह रघुवंशी, महासचिव फैज खान, सचिव शिवकुमार रघुवंशी, कोषाध्यक्ष फईम मंसूरी, विधि सलाहकार आदित्य रामशरण एडवोकेट को चुना गया।
नवीन कार्यकारणी गठन होने पर नव निर्वाचित अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता का तिलक, फूल माला पहनाकर, मीठा खिलाकर बधाई दी।



