मध्य प्रदेश

सक्रिय ग्राम रक्षा समिति, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज अनुभाग के सौजन्य से बेगमगंज सबडिवीजन और सिलवानी सबडिवीजन के थानों के सक्रिय ग्राम रक्षा समिति, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण सत्र एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हायर सेकेंडरी स्कूल गैरतगंज के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में सदस्यों को ग्राम रक्षा समिति अधिनियम 2003 के अनुसार उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में जागरूक किया गया। सरकार द्वारा ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के वेलफेयर के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है, उनसे अवगत कराया गया।
समाज में बालको एवं बालिकाओं के बीच बचपन से जो लिंग भेद किया जाता है, उसके संबंध में स्मार्ट टीवी पर फिल्म दिखाई गई। पीपीटी की स्लाइड द्वारा जागरूक किया गया, तथा उपस्थित सक्रिय सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी गैरतगंज डीके लोईया के अलावा गढ़ी, देहगांव, सिलवानी, सुल्तानगंज के एएसआई व परिवार परामर्श केंद्र सदस्य सविता भार्गव उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button