मध्य प्रदेश

हरदा घटना से प्रशासन अलर्ट, विस्फोटक भण्डारण की जांच

सिलवानी । हरदा जिले में विस्फोटक फैक्ट्री में हुई विस्फोट की घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए कलेक्टर अरविन्द दुबे ने जिले में विस्फोटक निर्माताओं, भंडारणकर्ताओं तथा विक्रेताओं की तात्कालिक और गहन जांच करने के निर्देश एसडीएम तथा पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।
बुधवार को कलेक्टर अरविन्द दुबे के निर्देशों के परिपालन में एसडीएम प्रकाश नायक और एसडीओपी अनिल मौर्य के द्वारा सिलवानी क्षेत्र की मैगजीन को ग्राम गगनवाड़ा में जाकर चेक किया गया। साथ ही सिलवानी बम्होरी और सुल्तानगंज क्षेत्र में फटाका के लाइसेंस धारी के स्टाफ को भी चेक किया गया एवं सुरक्षा इंतजाम देखे गए
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लायसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button