खसरा कालम नंबर 12 के सीलिंग से प्रभावित विलोपित करने के आदेश जारी

15 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय से कमरा क्रमांक 19 में जा कर प्रस्तुत करे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले में हो रही आम जन को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्देश जारी करते हुऐ बताया कि खसरा के कालम नम्बर 12 में सीलिंग से प्रभावित प्रविष्टि को विलोपित करने के आदेश जारी किये गये हैं । इस दौरान जिस किसी भी व्यक्ति के खसरा से सीलिंग से प्रभावित प्रविष्टि विलोपित नहीं हुई है, वह अद्यतन खसरा प्रति के साथ आवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय जबलपुर के कक्ष क्रमांक 19 सीलिंग शाखा में दिनांक 15 अक्तूबर 2024 तक प्रस्तुत कर सकते हैं ।
साथ ही 24 अक्तूबर 2024 को कलेक्टर कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित शिविर में उक्त श्रेणी के लाभान्वित व्यक्तियों को सीलिग से प्रभावित प्रविष्टि के विलोपन उपरांत अद्यतन खसरा नक़ल का वितरण किया जायेगा।



