मध्य प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला रैली निकालकर लोगों को किया प्रेरित

रायसेन । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत 13 से 15 अगस्त 2022 के बीच नागरिकों द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
जिला मुख्यालय रायसेन स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया तथा जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी की उपस्थिति में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई तथा शपथ ली गई। साथ ही छात्राओं द्वारा रैली निकालकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को अपने घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button