होली से पहले तेंदूखेड़ा पुलिस ने पकड़ी 18 पेटी अवैध शराब, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने होली के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 पेटी अवैध शराब जब्त करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत 82500 रूपये है, वहीं पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह ने होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए जिले समस्त थानो को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तेन्दूखेड़ा देवी सिंह राजपूत द्वारा मुखबिर की सूचना पर 6 मार्च तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र एक सफेद कलर की कार एमपी 20 सीए 0929 सफेद रंग की फोर्ड कंपनी की कार जिला जबलुपर तरफ से ग्राम खमरिया अवैध शराब लेकर आने वाली है. इस सूचना की तस्दीक हेतु थाना तेन्दूखेड़ा से बीएल चौधरी थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा, उनि सिलाष कुमार, उनि महेश विश्वकर्मा, आर. सुरेश, आर. कमल, आर. रंजीत राणा को सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया. रवाना टीम द्वारा उक्त कार की धेराबंदी कर कार को रोककर पूछताछ की गई. जिसमें कार में रखी 18 पेटी अवैध शराब जिसमें 13 पेटी लाल एवं 5 पेटी सफेद की पकड़ी गई. आरोपी 1- अंकित सोनकर नि0 धमापुर जिला जबलुपर 2- पंकज शर्मा निवासी भोपाल मंदिर के पास धमापुर जिला जबलुपर को गिरफ्तार किया गया जिसमें से दो आरोपी बबलू यादव ग्राम खमरिया थाना तेन्दूखेड़ा एवं राहुल यादव ग्राम खमरिया थाना तेन्दूखेड़ा मौके से फरार हो गये है जिसकी तलाश की जा रही है।



