नेशनल लोक अदालत : प्रीलिटिगेशन के 215 प्रकरणों का हुआ निराकरण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। माननीय कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश अनुसार 8 मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान सैफी दाऊदी जिला न्यायधीश द्वितीय सिहोरा, सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय सिहोरा, रेशमा खातून न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, दीपशिखा दागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि दीपसिंह बेस न्यायालय अधिवक्तागण सहित कर्मचारीगण की उपस्थित में नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन हेतु व्यवहार न्यायालय सिहोरा में पांच खंडपीठों का गठन किया गया।
खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी -सैफी दाऊदी द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिहोरा ,सुधांशु सिन्हा तृतीया अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिहोरा, सुश्री रेशमा खातून न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा, उर्वशी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा, दीपशिखा दागी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा।
खंडपीठ सदस्य संगीता जैन, चंद्र रेखा मिश्रा, वीणा तिवारी, रिंकी यादव, वंदना बर्मन।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरण 446 रखे गए । जिसमें से 97 प्रकरणों का निपटारा 8713 814 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। प्रीलिटिगेशन के प्रकरण 1385 रखे गए इनमें से 215 प्रकरणों का निराकरण 4796 831रुपए का समझौता आपसी सहमति से किया गया। साथ ही इस दौरान नेशनल लोक अदालत में 20/03/2024 के आर सी एम एच एम 1/25 हिंदू विवाह के तहत पीठासीन अधिकारी खण्डपीठ सुधांशु सिन्हा के दौरान आपसी समझौते पर श्रीमति कामनी लोधी पति राजेश पटेल निवासी गंजताल सिहोरा विवाद को मनमुटाव को लेकर 8 मार्च 2025 को सदस्य चन्द्र रेखा मिश्रा, अधिवक्ता रमेश पटेल, सहित व्यवहार न्यायालय के वाल्मीकि, अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में समझौता कर दोनों को पुष्प माला पहनाकर वा मिठाई खिलाकर उन्हें ख़ुशी खुशी घर भेजा गया। इनके साथ अन्य दो प्रकरणों को इस प्रकार से उन्हें भी आपसी समझौते पर खुशी के साथ घर भेजा गया।



