क्राइम

23 वर्षीय युवती ने रेलवे ट्रेक पर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
कटनी जिले के स्लीमनबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मटवारा का मामला है, जहां शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे एक 23 वर्षीय युवती का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला,
जानकारी मुताबिक ट्रेन के ड्राइवर ने मटवारा फाटक के गेटमैन को सूचना दी कि एक महिला मृत अवस्था में रेलवे ट्रेक पर पड़ी है तब गेटमैन ने जाकर देखा और पुलिस को सूचना की आपको बता दे की घटना गेट क्रमांक 345 स्पेशल किलोमीटर नम्बर 10550 अप रोड कटनी मटवारा में सुबह घटित हुई युवती की पहचान रेशमा बी पति सोनू मंसूरी उम्र 23 निवासी सरसवाही के रूप में हुई। युवती नव विवाहिता थी युवती का विवाह लगभग 3-4 वर्ष पूर्व हुआ था युवती का मायका कटनी जिले की ग्राम पंचायत पान उमरिया में था युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमारी बेटी को आए दिन इनके द्वारा परेशान किया जाता था, बच्चे ना होने की वजह से उसे जलील करना मारपीट करना ये इनका पेशा बन गया था। रेलवे ट्रेक पर शव को पड़ा देख मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में काफी तू तू में में का माहौल रहा । घटना स्थल पर स्लीमनबाद पुलिस सहित स्लीमनबाद तहसीलदार शशांक दुबे मौजूद रहे। काफी गहमा गहमी में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमर्डम के लिए भेजा गया । पुलिस के अनुसार नव विवाहिता युवती मृतिका रेशमा बी के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमारी बेटी को इनके द्वारा प्रताड़ित किया जाता था पंचनामा कार्यवाही तहसीलदार स्लीमनबाद के समक्ष पूरी कर मामले को जांच में लिया गया है । इस पूरे मामले की विवेचना हमारे उच्च अधिकारी करेंगे। क्यों किया जाता है बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार ?, क्यों हुई वो बेटी आत्महत्या को मजबुर ?, कब होगा बहिन बेटियों के साथ न्याय? नवविवाहिता की मौत ऐसे की सवाल छोड़ गई।

Related Articles

Back to top button