25 लाख रुपए की लागत से हो रहा नाली का घटिया निर्माण, जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
रिपोर्टर : उपेन्द्र मालवीय
ओबेदुल्लागंज । इस समय नगर परिषद ओबैदुल्लागंज में करोड़ों रुपए का निर्माण कार्य चल रहे हैं किसी वार्ड में नाली का निर्माण हो रहा है तो किसी वार्ड में रोड का निर्माण किया जा रहा है लेकिन देखा जाए तो हर जगह ठेकेदार की मनमर्जी से काम किया जा रहा है वही नगर परिषद औबेदुल्लागंज के वार्ड नंबर 2 महावीर कॉलोनी मैं 25 लाखों रुपए की लागत से नाली का निर्माण किया जा रहा है पर नाली निर्माण की गुणवत्ता निम्न स्तर की दिखाई नजर आ रही है जिसको लेकर घटिया निर्माण का अंदेशा दिखाई नजर आता है नाली निर्माण में सरिया सहित निर्माण सामग्री भी सही नही डाली जा रही है जिससे नाली कुछ ही दिनों में धराशाही हो सकती है
वही देखा जाए तो नाली का निर्माण कार्य चल रहा है गंदगी में रेत गिट्टी सीमेंट डालकर नाली का निर्माण किया जा रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नाली कितने दिन चलेगी नगर परिषद का कोई कर्मचारी साइड पर मौजूद नहीं रहते है इसलिए ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहे है।
भारती नरेश शेट्टी पार्षद वार्ड नंबर 2 महावीर कॉलोनी का कहना है कि यदि नाली निर्माण का काम घटिया हो रहा है तो सीएमओ मैडम और इंजीनियर से बोल कर जांच करा लेंगे
इस संबंध में लक्ष्मी सोनू चौकसे नगर परिषद अध्यक्ष औबेदुल्लागंज का कहना है कि मुझे आप के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है इंजीनियर से बोलकर दुखवा लेती हूं यदि नाली निर्माण में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा।



