देवरी नगर परिषद में भाजपा 6, कांग्रेस 4 और 5 निर्दलीय जीते, बहुमत किसी को नही

देवरी । रायसेन जिले की नवगठित नगर परिषद देवरी में प्रथम बार 27 सितम्बर को मतदान हुआ था। जिसमे देवरी नगर परिषद के 15 वार्डो की मतगणना शुक्रवार को सम्पन्न कराई गई।
15 वार्डो में भाजपा केवल 6 वार्डो पर अपने पार्षद प्रत्याशी को जीती। वही 5 वार्डो में निर्दलीय ने मारी बाजी तो तीसरे नम्बर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी 4 वार्ड ही जीत हासिल कर सके। निर्दलीयों ने बिगाड़े दोनो ही पार्टियों के समीकरण। अब अध्यक्ष पद के लिये निर्दलीय जीतने बाले पार्षदों की हुई बल्ले बल्ले। जीत के बाद सभी विजयी पार्षदो का स्वागत कर जुलूस निकाला गया।
वार्ड क्रमांक-1 जीराबाई /शंकरलाल कांग्रेस विजय
वार्ड क्रमांक-2 विद्याबाई/ टीकाराम भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-3 राजेश्वरी /सोनू तोमर भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-4 रजनी बरकरे निर्दलीय विजय
वार्ड क्रमांक-5 अंतुवाला सोनी भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-6 रविंद्र रघुवंशी भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-7 लखन लाल कहार भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-8 दिनेश अहिरवार कांग्रेस विजय
वार्ड क्रमांक-9 आवदा वी कांग्रेस विजय
वार्ड क्रमांक-10 बलवंत सिंह कांग्रेस विजय
वार्ड क्रमांक-11 रामसिया/अशोक निर्दलीय विजय
वार्ड क्रमांक-12 जगदीश प्रसाद चौरसिया भाजपा विजय
वार्ड क्रमांक-13 महेंद्र ठाकुर निर्दलीय विजय
वार्ड क्रमांक-14 प्रमोद कुशवाहा निर्दलीय विजय
वार्ड क्रमांक-15 कल्पना अनुराग शर्मा निर्दलीय विजय



