राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में दिनांक 21 से 23 अगस्त तक राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस महाविद्यालय प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के संरक्षण में मनाया जाकर भौतिक शास्त्र विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित संगोष्ठी, प्रश्नमंच एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (इसरो) द्वारा जारी एक वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। भौतिक शास्त्र विभाग के अंकित गोयनर ने बताया कि यह दिवस गत वर्ष 23 अगस्त को भारतीय उपग्रह चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप सफलतापूर्वक लैंड करने के उपलब्ध में मनाया जा रहा हैं। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही भारत उन देशों को सूची में शामिल हो गया हैं जिन्होंने चंद्रमा पर अपने उपग्रह लैंडिंग करने में सफलता पाई है, साथ ही दक्षिणी ध्रुव पर उपग्रह लैंड करवाने में भारत विश्व भर में प्रथम देश बन गया है।



