मध्य प्रदेश

सकुल प्रभारी को नमस्ते न करने की सजा 44 बच्चों को मिली

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
सुल्तानपुर । रायसेन जिला के अंतर्गत सुल्तानपुर नगर परिषद में शासकीय प्राइमरी स्कूल का बड़ा मामला सामने आया है जहां सकुल प्रभारी को नमस्ते न करने की सजा 44 बच्चों को मिल रही है जहां शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा सकुल प्रभारी अशोक खरे को नमस्ते न बोलने पर उनका अटैचमेंट प्राइमरी स्कूल से पम्प हाउस स्कूल में 3 दिसंबर 2025 को कर दिया गया बड़ी बात यह है दिसम्बर माह में परीक्षा की तैयारी चल रही थी 18 साल से शिक्षक सुशील शर्मा सुल्तानपुर के प्राइमरी स्कूल में सेवा दे रहे है अपने शिक्षक काल में सैकंडो बच्चों को शिक्षित कर चुके है उनके इस कार्य से जिला कलेक्टर रायसेन,जिला शिक्षा अधिकारी, विधायक व संसद ने भी सम्मानित किया है दिसंबर माह में मामूल बात से नाराज सकुल प्रभारी ने अशोक खरे ने 44 बच्चों को शिक्षित कर रहे सुशील शर्मा को 6 बच्चों वाले पम्प हाउस शासकीय स्कूल में अटैचमेंट कर दिया जिससे कारण 44 बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर प्रभाव पढ़ा एक योग्य शिक्षक को बदले की भावना से अटैंचमेंट करके 44 बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ के बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया गया न ही विशेष कारण जानने की कोशिश की गई।

Related Articles

Back to top button