मध्य प्रदेश

47 छात्र- छात्राओं का हुआ कैम्पस सिलेक्शन

सिलवानी । माँ शारदा कॉलेज सिलवानी में जॉब प्लसमेंट के उद्देश्य से अन्नपूर्णा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंटरव्यू के लिए लगभग 250 से 300 आवेदन आए थे। जिसमें से माँ शारदा महाविद्यालय के 47 छात्र- छात्राओं का सिलेक्शन हुआ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा शारदा कॉलेज के संचालक मदनसिंह रघुवंशी एवं रामकुमार रघुवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात साक्षात्कार की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
साक्षात्कार लेने वालों में मुख्य रूप से. हिमांशु शेखर बिशोई, उर्वीश तोषनीवाल, पूजा बरुआ, रचिता यादव, मनीषा लोधी, संध्या पाल आदि उपस्थित रहे ।
जिसमें मां शारदा कॉलेज की छात्र-छात्राओं का सिलेक्शन हुआ।
माँ शारदा कॉलेज परिवार के शिक्षक अभय जैन, टीएस् चंदेल, नीतेश चौरसिया, राजा रघुवंशी, अजय यादव, सौरभ शुक्ला, रानू कौरव, आरती शर्मा, शिवानी गौर, संध्या गौर, साक्षी यादव आदि समस्त स्टाफ की ओर से सभी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button