मध्य प्रदेश

6 महीने से मायके में रह रही पत्नी नहीं लौटी तो बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले अम्बाडी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 6 महीने पहले मायके गई पत्नी के मायके से ना आने से नाराज होकर युवक बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज पुलिस चौकी अंतर्गत अम्बाडी गांव के विष्णु बंशकार की पत्नी 6 महीने पहले नाराज होकर मायके चली गई पत्नी के नहीं आने से दुखी होकर युवक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। फिल्मी अंदाज में उसने शोर मचाकर पत्नी को वापस बुलाने की मांग की। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। दीवानगंज चौकी पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। लोगों की मदद एवं पुलिस की सूझबूझ से युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा।
चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीवानगंज के अम्बाडी निवासी युवक विष्णु बंशकार की पत्नी 6 महीने पहले पति पत्नी के बीच किसी विवाद को लेकर मायके बबछिया चली चली गई है और मायके में ही रह रही है।
इसके बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार को ढोला घाट पर लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी
कहीं युवक ऊपर से कुंदन ना जाए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह लोगों की मदद से युवक को समझाया। उसे आश्वासन दिया। इसके बाद युवक नीचे उतरा। युवक को टावर से उतारने में चौकी प्रभारी बीरबल सिंह, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक लखपत सिंह रघुवंशी आरक्षक राजू चौहान, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल मूरत यादव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button