मध्य प्रदेश

64 लाख की लागत से बनने वाले रोड का किया भूमि पूजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्य सागर भोपाल मार्ग से गंभीरिया, पीराशाह होते हुए किला गेट के सामने तक सीसी रोड का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जाना है ऐसे और भी कई मार्ग नगरपालिका द्वारा शहर में बनवाए जा रहे हैं प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए लाइटें और पोल लगवाए जा रहे हैं जिससे शहर के लोगों को सुविधा होगी क्षेत्र में विकास की किसी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी।
उक्त बात क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने 64 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले सीसी रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए।
यहां पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, पार्षद बृजेश लोधी, लोक राज सिंह ठाकुर, घासीराम राज, अजय जाट, ओमकार यादव, अजय जैन, प्रवीण जैन, राजीव दुबे, महेश साहू, सहित अन्य पार्षदों क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में मार्ग निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button