पुलिया पार करते हुए हादसा, व्यापारी की पानी में डूबने से मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जिले के पलेरा थाना अंतर्गत बेला कारौला के बीच नाला में व्यापारी की लाश मिली क्षेत्र में फैली सनसनी परिजनों के द्वारा पलेरा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया और शव को बाहर निकाला गया । पुलिया पार करते वक्त हुआ हादसा, तलैया में गिरने से आलमपुरा गांव निवासी गप्पी उर्फ मनीराम साहू उम्र 40 वर्षीय की मौत, साइकिल से व्यापारी खरीददारी करने के लिए कल निकला था अपने घर से, बेला करोला के बीच दिदौनिया नाला की घटना, पलेरा पुलिस मौके पर शव को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र पलेरा भेजा गया ।
पलेरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनी के द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है पुलिस के द्वारा पंचनामा नक्शा बनाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है पलेरा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया।



