मध्य प्रदेश

पथ गमन योजना के तहत बनेगी सिद्धस्थल भरभरा आश्रम की सडक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।
श्रीराम वन पथ गमन योजना के तहत उमरियापान के समीप सिलपरा नदी तट पर स्थित सिद्धस्थल भरभरा आश्रम पहुंच मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। जिसके संबंध में गत दिवस लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने भरभरा आश्रम पहुंच मार्ग से हरदुआ तक लगभग 21 किलोमीटर सडक मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। जिसके बाद सडक निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। गौरतलब है शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने मार्ग की हालत के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया गया था। सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सडक बनने से सिद्ध स्थल भरभरा आश्रम पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं सहित आसपास गांव के लोगों को अवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button