रेखा अंजू तिवारी ने पीले चावल देकर मतदान करने घर घर अलख जगाने हेतु दृढ़ संकल्प लिया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सामाजिक समरसता समभाव आपसी मतभेदों को भुलाकर केवल समाज व्यवस्था में बदलाव लाने सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर आम नागरिकों को से विनम्र आग्रह करते हुए कहा है कि इस कोरोना वायरस से लोगों को बचाने हेतु सब ने मिलकर बढ़-चढ़कर लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को लेकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें उत्साहित करते हुए सुरक्षित रखने तन मन धन से आर्थिक सहायता प्रदान करने में ज़ी जान लगा दिया था । इस महामारी फैलने से रोकने हेतु सेवाभावी मातृशक्तियों ने मिलकर अपना विशेष सराहनीय सहयोग सामाजिक व्यवस्था एवं लोगों के हालातों में सहयोग प्रदान किया । इसीलिए ईश्वर ने उन्हें उत्साहित करते हुए एक सुनहरा मौका दिया है,,अब हमारी मातृशक्तियां किचन से निकल कर चुनाव क्षेत्र में अपनी स्वयं की पहचान बनाने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायेगी । इस संकल्प को लेकर सामाजिक समरसता मानवता समरसता समभाव आपसी मतभेदों को भुलाकर केवल अच्छे लीडर्स को ही चुन कर सामाजिक व्यवस्था में बदलाव लाने सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा घर घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर मतदाताओं से अपील की है कि आप अपने मतदान का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें एक समझदार एवं लग्न निष्ठावान ईमानदार व्यक्ति को लाये जो आने वाले 5 वर्षों में आम नागरिकों एवं बेसहारा मजदूर वर्ग में समानता व समरसता मानवता जनहित में लोगों की समास्याओं को लेकर उनके निराकरण कर सकें । हमारा आप सभी से आग्रह है कि आप ग़लत बातों का खंडन करते हुए मातृशक्तियों को उत्साहित करते हुए उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन अवश्य करें उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव नहीं किया जाये।



