वृक्षारोपरण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
सिलवानी । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन ओमकार नाथ के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा सोमवार को पंच-ज अभियान अंतर्गत ग्राम जमुनिया में वृक्षारोपरण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव द्वारा वृक्षारोपण किया गया एवं पंच-ज अभियान के बारे में बताते हुए कहा गया कि पंच – ज अभियान के तहत जल, जंगल, जमीन व जानवरो सभी के संतुलित पर्यावरण विकास की अवधारणा है, जिसमें प्रकृति के संरक्षण के उपाय और पौधारोपण तथा भूमि कटाव को रोकना, प्लास्टिक का उपयोग रोकना जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया गया । पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।
इस अवसर पर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष दीपेश समैया, अधिवक्तता नितिन सोनी, पी के रजक उप वन मंडल अधिकारी, रविन्द्र पाटीदार वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुलाब प्रसाद अर्मा उप वन क्षेत्रपाल द्वारा पौधे लगाए गये।



