कृषि
मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य की खरीदी के पंजीयन 18 जुलाई से
भोपाल । प्रदेश सरकार ने किसानों की चिंता व्यक्त करते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कहा है कि मध्यप्रदेश में किसानों ने मेहनत से ग्रीष्मकालीन मूंग पैदा की है। मूंग के दाम बाजार में समर्थन मूल्य से काफी कम है। इसलिए फैसला किया है कि हम अपने किसानों को न्याय देंगे। किसानों की मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹7275 पर खरीदी जाएगी। 18 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर रहे हैं।




One Comment