क्राइम

दो बाइकों की आमने -सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । शनिवार को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के देहगुवा गांव के पास आमने सामने बाइको की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पीएम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेगमगंज के मुकरबा निवासी साबिर अली जिन्हें लोग पटवारी के नाम से जानते हैं बाइक से बेगमगंज से रतनहारी भूसा खरीदने जा रहे थे। जैसे ही वह देहगुवा गांव के करीब मोड़ पर पहुंचे तो दूसरी तरफ देहगुवा निवासी हलकोटी पुत्र कल्लू अहिरवार रतनहारी से अपने गांव देहगुवा बिपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों बाइक सवार देहगुवा के पास सड़क के एक मोड़ पर जहां सड़क के दोनों और घनी झाड़ियां थी आमने सामने दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी तेज थी कि साबिर अली निवासी बेगमगंज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि देहगुवा निवासी हल्कोटी अहिरवार हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने आनन -फानन में घायल व मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने घायल के प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सुखराम कीर व सैनिक बीरसिंह ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को परीक्षण के लिए भेजा पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है और प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button