सोनिया की छवि खराब कर रही है मोदी सरकार : विधायक देवेंद्र पटेल
जिला कांग्रेस कमेटी ने महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की पूछताछ के खिलाफ शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने महामाया चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर जांच खत्म करने की मांग उठाई। सुबह 11.30 बजे जिला कांग्रेस देवेंद्र पटेल, बरेली उदयपुरा कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गड़रवास सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 घंटे तक अनुशासन के साथ मौन धारण कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक देवेंद्र पटेल गड़रवास ने कहा कि गांधी परिवार की लोकप्रियता से घबराकर मोदी सरकार द्वारा सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने के लिए नेशनल हेराल्ड ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार ने कई वर्षों तक देश की सत्ता का संचालन किया है । लेकिन आज तक गांधी परिवार पर ना तो कभी भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा और ना ही कोई जांच हुई। देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित…
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज खान, होशियार सिंह ठाकुर, श्रीप्रकाश पटेल, प्रेमनारायण मीणा, रूपेश तन्त्वार, दुलारे भाई, बाबू भाई पठान, यामीन बाबू खान डिस्क, रेहान खान एडवोकेट, अबरार नाना, असलम पायलट, दुर्गेश खरे, डॉ जीसी गौतम , मिर्जा मसर्रत बेग, वकील दौलत सेन, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, पार्षद रवि यादव, गोवर्धन सेहरिया, डग्गा पहलवान, इकबाल अहमद खान, मजहर कबीर, असरीन बी, किरण राजकिशोर सोनी, दीपक थोरात, प्रभात राज चावला, राजू माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



