मध्य प्रदेशराजनीति

नपं. अध्यक्ष पर भाजपा में घमासान, दिग्गज लगा ऐड़ी चोटी का जोर

सिलवानी। नगर परिषद सिलवानी का अध्यक्ष अनारक्षित महिला होने से दावेदारों में रस्साकशी का खेल षुरू हो गया है। 17 जुलाई को सम्पन्न हुई मतगणना में भाजपा के 10 पार्षद तो कांग्रेस को 5 पार्षदों से ही संतोष करना पडा था। निर्दलियों ने कई वार्डो में जोरदार टक्कर दी परंतु एक भी सीट हासिल नहीं कर सके। अभी नगर परिषद के प्रथम सम्मिलन की तिथि निष्चित नहीं हुई है। परंतु भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए बड़े नेताओं के दरबारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने-अपने समीकरण और अपनी षक्ति का प्रदर्शन करने में लगे हुये है।
प्रदेष सरकार द्वारा जहां त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं निकाय निर्वाचन में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है। नगर परिषद सिलवानी में 15 वार्डो में 8 वार्ड महिलाओं को आरक्षित है इसके विपरीत नगर के मतदाताओं ने नगर परिषद में 60 प्रतिशत आरक्षण देते हुये 9 महिला पार्षदों को विजयी बनाया है। भाजपा के निर्वाचित पार्षदों में बृजेशरानी बाबूलाल ठाकुर, लखन मेहरा, देवीसिंह, अर्चना संजय मस्ताना, फिरदौस गुडडृ कंडेक्टर, निशा संतोष मताम्बर, रेशु विभोर नायक, अलका मिलन जैन, रागनी मोहन साहू, प्रदीप कुशवाहा है। भाजपा के 10 पार्षदों में 7 महिला पार्षद निर्वाचित हुई है। इस बार नगर परिषद में दो अविवाहित पार्षद लखन मेहरा, प्रदीप कुशवाहा भी विजयी हुये है।
नगर परिषद अध्यक्ष पद के दावेदारी में अर्चना संजय मस्ताना का नाम प्रबल दावेदारी में सबसे ऊपर है। संजय मस्ताना नगर परिषद सिलवानी के प्रथम अध्यक्ष के साथ ही जनसंघ से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे है। भाजपा के संघर्षकाल में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहते हुये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ साईकिल से क्षेत्र का भ्रमण कर भाजपा को मजबूत किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक की दावेदारी भी प्रस्तुत की गई थी। नगर के लोग इन्हें नगर परिषद अध्यक्ष के साथ ही अगले विधायक के रूप में देख रहे है।
भाजपा के दूसरी दावेदारी में अलका मिलन जैन का नाम आ रहा है। मिलन जैन ने पिछले नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे और काफी संघर्ष के बाद काफी कम मतो से पराजित हुये थे। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व केबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत के काफी नजदीक होने एवं भाजपा मंडल में भी अपनी पकड़ को देखते हुये इनकी दावेदारी पर भी मोहर लगने की संभावना है।
भाजपा के तीसरे दावेदार में रेशु विभोर नायक का नाम चल रहा है। सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने और राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े होने एवं निर्विवाद और सबको साथ लेकर चलने की शैली होने से सभी समाजों में अपनी पकड़ के साथ युवाओं में काफी चर्चित नाम है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के करीबी मोनू मतांबर की माता निशा संतोष सोनी का नाम भी दौड़ में है तो पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ष्याम साहू भी वार्ड 14 से निर्वाचित पार्षद रागनी मोहन साहू का नाम को लेकर सभी पार्षदों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहे है।
नगर परिषद अध्यक्ष कौन बनेगा या भविष्य के गर्त में है परंतु अभी तो चाय पान की दुकानों से लेकर गली चैराहोे तक इन नामों की चर्चा हो रही है और एक दूसरे नाम पर दांव लगा रहे है।

Related Articles

Back to top button