धार्मिक

माँ नर्मदा से जल भरकर किया भगवान शिवजी का जलाभिषेक

ग्राम चंद्रपुरा के शिवधाम हरिहरेश्वर मंदिर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
सिलवानी।
श्रावण मास में नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन है। कहीं रुद्राभिषेक किया जा रहा है तो कहीं पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। वहीं कांवड़िए कांवड़ में नर्मदा जल ले जाकर शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक, रुद्राभिषेक किया। सूर्योदय के पहले से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों की टोली उमड़ने लगी थी। सुबह 7 बजे ही मंदिरों के गर्भगृह के समक्ष भक्तों की लम्बी कतारें लग गई। कतारों में देर तक लगकर भगवान को जल, पुष्प बेल पत्र अर्पित किया। सुबह से देर रात तक भोलेनाथ की भक्ति होती रही। वहीं ग्राम चंद्रपुरा में बौरास घाट से मां नर्मदा का जल कावड़ में भरकर शिवधाम हरिहरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। साथ ही गांव में सामूहिक रूद्राभिषेक, बाबा बर्फानी की प्रतिमा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button