मध्य प्रदेश
जान जोखिम में डालकर सेल्फी न ले, पुलिस ने दी समझाइश
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सलामतपुर । क्षेत्र में हलाली डैम के समीप छोटी पचमढ़ी स्थित पर्यटन स्थल ब्लू वाटर फॉल पर पहुंच रहे पर्यटक जान जोखिम में डालकर चट्टानों पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बीते वर्षों में सेल्फी लेने के दौरान में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई थी। इसी के मद्देनजर दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने छोटी पचमढ़ी स्थित ब्लू वाटर फॉल पहुंचकर युवाओं को समझाइश दी। तो वहीं गहरे पानी में जाने से युवकों को रोका गया। साथ ही सेल्फी नहीं लने की सख्त हिदायत दी गई।



