क्राइम
युवक ने की घर से बुलाकर हत्या
रायसेन । रविवार की रात्री में घर बुलाकर अर्जुन अहिरवार ने हरभजन अहिरवार की हत्या
शराब के नशे में था अर्जुन अहिरवार, मृतक हरभजन की उम्र लगभग 22 साल निवासी तजपुरा, रायसेन, मृतक हरभजन अपने घर पर खाना खाने बैठ रहा था उसी समय अर्जुन ने बुलाया। अर्जुन के बुलाने पर घर से निकला हरभजन तो फाफड़े के बेंता मारकर अर्जुन ने कर दी हरभजन की हत्या। मृतक हरभजन और अर्जुन दोनो आपस मे पड़ोसी है।
मौके पर पहुँची पुलिस ने डायल 100 की मदद से पहुँचाया अस्पताल। जहाँ डॉक्टर ने हरभजन को किया मृत घोषित।
वहीं सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सेन ने कहा पूरे मामले की जाँच कर रहे है । रायसेन के वार्ड नंबर 13 तजपुरा ( ताजपुर महल ) की रात्रि 9 बजे की घटना।



