मध्य प्रदेश
आगामी त्यौहारो को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
सिलवानी। शुक्रवार की शाम को थाना परिसर में आगामी त्यौहारो को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मोहर्रम, विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन, कजलियां, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। जुलूस, चल समारोह मार्ग पर आवश्यक साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के निर्देश नगर परिषद को दिए गए।
बैठक के प्रारम्भ में एसडीओपी राजेश तिवारी ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर मीडिया कर्मियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, टीआई मायासिंह, माजिद पठान, नारायण यादव, सफीक उल्ला, गजेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र यादव, सलीम काजी, आनन्द जैन, दिनेश चौरसिया, आदि उपस्थित थे।



