शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में यातयात नियमों की दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे की अध्यक्षता में उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लैई को आमंत्रित किया गया ! जिसमें उनके द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी दी l हेलमेट के महत्व को समझाया गया एवं साइबर सुरक्षा के प्रति अवगत कराया गया l जिसमें गाड़ी की गति सीमा में चलना चाहिए यातायात के नियमों का पालन करना सुरक्षित यू टर्न लेना ओवरटेक से बचना चाहिए व गाड़ी में पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनने का सुझाव दिया गया l जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके l अंत में स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती दीपिका जैन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया l कार्यक्रम का सफल संचालन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ व उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लैई सहित पुलिस स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही ।



