हिन्दी सप्ताह में निबंध प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनीस कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा गुरुवार को हिन्दी सप्ताह अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में निबंध प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी अतुल यादव ने छात्र/छात्रओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हिंदुस्तानियों की पहचान भी है। हिंदी का प्रयोग करते हुए हमें गर्व होना चाहिए। अन्य देशों में भी हमें अपनी मातृ भाषा का प्रयोग करना चाहिए। हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस सप्ताह को हिंदी पखवाड़ा कहा जाता है। विदेशों में भी हिन्दी बोलने वालों की अच्छी खासी जनसंख्या है। भारत में अंग्रेजी के बढ़ते चलन और हिन्दी की अनदेखी को रोकने के उद्देश्य से हिन्दी दिवस को मनाने की शुरूआत हुई। हिन्दी दिवस के दिन लोगों को हिन्दी के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के समारोह और सेमिनार का आयोजन किया जाता है। स्कूलों में प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
उक्त शिविर में छात्र/छात्रओं को जानकारी देते हुये कहा कि बालिकाओं के प्रति लैंगिक अपराधों के मामलों में वृद्धि हो रही है जो कि चिंता का विषय है। इसलिये बालक-बालिकाओं को लैंगिक हमलों, लैंगिक उत्पीड़न और अश्लील साहित्य के अपराधों से बचाने कि लिये पॉक्सो अधिनियम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ लैंगिक अपराध में फांसी तक की सजा का प्रावधान है। शिविर में उपस्थित न्यायाधीश अतुल यादव द्वारा छात्र/छात्राओं को वर्तमान में चल रहे ज्वलन्त समाजिक मुददो पर भारतीय न्याय प्रक्रिया की भूमिका के बारे में बताया गया एवं उनके प्रश्नों के उत्तर दिये गये ।
हिन्दी सप्ताह अंतर्गत विद्यालय में भारतीय महापुरुषों पर केन्द्रित हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का अयोजन किया जिसमें मिडिल वर्ग से रोहित सेन प्रथम, अनिकेत सेन द्वितीय, यूपेशपुररी गोस्वामी तृतीय, हाईस्कूल वर्ग से अनुज यादव प्रथम, जिया खान द्वितीय, रोहित साहू तृतीय, हायर सेकेण्डरी वर्ग से समीक्षा ठाकुर प्रथम, आयुष रघुवंशी द्वितीय, समीर कौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । उक्त शिविर में स्कूल प्राचार्य एन पी शिल्पी, शिक्षक स्वतंत्र नेमा, मयंक रघुवंशी, विजय कुमार सोनी सहित छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे ।



