हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान में युवा मोर्चा ने रोपे 5000 पौधे
घुघरा एवं डिठवारा पंचायत में रोपे गए 1500 पौधे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शनिवार 17 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कटनी द्वारा भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एवं हरा भरा मध्य प्रदेश वृहद पौधारोपन अभियान के तहत शनिवार को पूरे जिले की 150 पंचायतों में पौधारोपण किया गया l जिसमे युवा मोर्चा के 1500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं उन वृक्षो की सुरक्षा का भी संकल्प लिया उक्त जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने बताया कि आज विशेष रूप से घुघरा ग्राम पंचायत में आरोग्यम अस्पताल में 1000 पौधों का रोपण किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय , जिला पंचायत सदस्य अजय पप्पू मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम यादव उपस्थित रहे l साथ ही घुघरा ग्राम पंचायत के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे साथ ही साथ ढीठवारा पंचायत में 500 पौधों का रोपण किया गया जहा प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल उपस्थित रहे l युवा मोर्चा द्वारा लगातार 11 सितंबर से वृक्षारोपन जिले में पौधारोपण किया जा रहा है ये अभियान 3 चरणों मे किया जा रहा है l 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक ये अभियान चलाया जाना है आज के कार्यक्रम में युवा मोर्चा के अमित पूरी, अक्षय श्रीवास्तव, राहुल ठाकुर, सुमित जायसवाल, आदर्श रेशु तुड़हा, प्रशांत नायक, लखन साहू, पारस जैन, आशु पटवा, कमलापति तिवारी, पार्थ दुबे, दीपक पटेल, केके यादव, सनी ठाकुर, अनमोल गुप्ता, अजय दुबे, पंकज यादव, नित्तू विश्वकर्मा, दिनेश सोनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नेगईं स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय सिलौडी प्रांगण में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजयुमो जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पौधरोपण में भाजयुमो पूर्व जिला मंत्री विनोद राय, कार्यक्रम हेतु नेगईं भाजयुमो पंचायत अध्यक्ष शुभम साहू, आकाश चक्रवर्ती, युगेश राय, अक्षय, अजय आदि उपस्थित जनों ने पौधरोपण किया। इसी क्रम में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौडी प्रांगण में पौधरोपण किया गया।



