क्राइम

बलात्कार, अपहरण के मामले मे फरार पूर्व पार्षद अनवर दस्तक का मकान तोड़ने कि तैयारी

रिपोर्टर : रामकुमार राजपूत
इंदौर । बलात्कार, अपहरण के मामले मे फरार पूर्व पार्षद अनवर दस्तक का मकान तोड़ने कि तैयारी पुलिस ने कि है उस पर इनाम भी घोषित किया जा रहा है।
पिछले दिनों महिला कि रिपोर्ट पर खजराना पुलिस ने दस्तक के खिलाफ बलात्कार और कुकर्म का केस दर्ज किया था तभी से वह फरार है कल उस पर चन्दन नगर थाना मे बच्चे के अपहरण का केश दर्ज हुआ है।। एडीसीपी राजेश व्यास का कहना है कि दस्तक कि तलाश मे उसके घर समेत जगह – जगह छापेमारी मि जा रही है उस पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव अफसरों को भेजा है उसे फरार घोषित करवा कर धारा 82_83 सीआरपीसी के तहत उसकी सम्पत्ति कुर्क् कि जाएगी । चन्दन नगर पुलिस भी बड़ी कार्यवाही कि तैयारी मे है नगर निगम के अफसरों से बात कि है । उनके जरिये दस्तक् का मकान तोड़ा जाएगा । दस्तक का आपराधिक रिकॉर्ड निकाला जा रहा है । पुलिस आयुक्त ने उसे पकड़ने मे क्राइम ब्रांच को लगाया है । पुलिस के पास दस्तक के 2, 3 मोबाइल नंबर थे, ये सभी नंबर स्विच ऑफ़ आ रहे है ये भी पता चला है कि वो नए मोबाइल नंबर से व्हाट्सअप कालिंग के जरिये कुछ लोगो के संपर्क मे है । पुलिस का कहना है कि संरक्षण देने वालों को भी धारा 212 आईपीसी मे मुल्जिम बनाया जाएगा ।
उपायुक्त को पत्र :
खजराना पुलिस ने उपायुक्त राजस्व (नगर निगम ) को पत्र लिखा है कि दस्तक के खिलाफ अपराध क्रमांक 974/2022 धारा 376-2 , 377 और 506 आई पी सी दर्ज है । वो बढ़ वाली चौकी इमली बाजार पुराने एसपी, कार्यलय के सामने बार्ड 8 मे रहता है । उसकी चल अचल सम्पत्ति के बारे मै जानकारी देने कि कृपा कि जाए हालांकि नगर निगम कि तरफ से पुलिस को कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button