मध्य प्रदेश

पति-पत्नी का विवाद खत्म, और आपस में रहने को तैयार, माला पहनकर गये

सिलवानी । परिवार परामर्श केंद्र सिलवानी में गुरुवार को काउंसलिंग में वंदना मेहरा पुत्री छोटेलाल मेहरा निवासी सिलवानी ने आवेदन दिया था कि लगभग 8 वर्ष पूर्व उसका विवाह जगदीश मेहरा निवासी गुना से हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ था उसका पति दारु पी कर उससे मारपीट करता था, परेशान करता था जिससे वह लगभग 2 माह पूर्व से पति-पत्नी अलग रहने लगे थे। परिवार परामर्श केंद्र सिलवानी में आवेदन दिया था जिसमें आपसी सहमति बनाई गई पति पत्नी साथ रहने को तैयार हुए और पति अब दारू पीकर मारपीट नहीं करेगा इस शर्त पर प्रकरण में समझौता हुआ । पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था दोनों पक्षों को गुरुवार को एसडीओपी कार्यालय सिलवानी में बुलाकर एसडीओपी राजेश तिवारी की समझाइश से पति-पत्नी का विवाद खत्म हो गया और आपस में रहने को तैयार हो गए पति पत्नी ने दोनों को माला डालकर एक साथ रहने को तैयार हुए इकराम खान, नवीन पांडेय, रामबाबू, दादूवीर रघुवंशी, नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button