मध्य प्रदेश

दीपावली का पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया, गरीबों के साथ मनाई और उन्हें वस्त्र उपहार दिए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। जहां मकानों पर रंग बिरंगी सजावट की गई वही मिट्टी के दीयों का उपयोग भी पूजा-अर्चना में किया गया। जगह-जगह लगी मिठाई की दुकानों पर से लोगों ने जमकर मिठाई खरीदी , आतिशबाजी भी जमकर की गई। वाहनों को सजा कर अपने प्रतिष्ठानों की पूजा-अर्चना भी लोगों ने की, अपने कर्मचारियों को प्रतिष्ठित दुकानों द्वारा उपहार भी प्रदान किए गए, वही अपने मिलने वालों को भी उपहार दिए गए और मिष्ठान का वितरण किया गया । नगर के प्रसिद्ध मंदिरों में भी विद्युत सज्जा की गई थी । देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी का आनंद उठाया। सभी एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए ग्रीटिंग्स का कम ही उपयोग किया गया अधिकतर लोग व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर शुभकामनाएं देते नजर आए। राजनीतिक पार्टीयों के लोगों ने पहुंच कर उन्हें उपहार प्रदान किए। पूर्व विधायक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने अपने साथियों को साथ लेकर गरीबों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें वस्त्र आदि प्रदान किए।
वही शोकाकुल परिवारों में पहुंच कर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देकर परिजनों से सहानुभूति प्रकट की, वहीं क्षेत्र के पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं और उपहार प्रदान किए। समाजसेवी संस्थाओं ने भी निर्धन परिवारों को उपहार प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button