मध्य प्रदेश

श्रीमद्भभागवत कथा में चौथे दिन कृष्ण जन्म का वर्णन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमारियापान के आजाद चौक पर केशव असाटी के निजनिवास पर चल रही भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा इस दौरान लोग झूमने नाचने लगे भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हे बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नज़र आते। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से गुड़ के लड्डुओं से भगवान को भोग लगाया इस अवसर पर प्रवर महामण्डलेशर सिया बल्लभदास वेदांती महाराज अयोध्याधाम ने कहा कि धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया एवं राम जन्म का वर्णन बताया । कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
इस दौरान कथा श्रोता केशव असाटी, लक्ष्मी असाटी, सुलोचना असाटी, सहित ओमकार असाटी, आलोक असाटी, संजय असाटी, हरिओम असाटी,श्रीओम असाटी, शरद असाटी, अमित असाटी, पुलिकित असाटी, धर्मेन्द्र असाटी, दीपू असाटी, गगन असाटी, ओम असाटी, सोम असाटी, सहित आदि की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button