फरियादी ने पुलिस कप्तान को फेटा बांध किया स्वागत, पुलिस ने 4 ट्राली चोरो को किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
हरदा । हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीते दिनों ग्राम बीड़ में एक फरियादी की ट्रॉली खले से कोई अज्ञात चोर ट्राली चुरा ले गया था। जिसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने साईबर सेल की मदत से पुलिस ने 4 आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर धरदबोचा है। जिस पर खुश होते हुए फरियादी ने पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल को फेटा बांधकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पुलिसकर्मीयो की इस सफलता पर नर्मदापुरम आईजी ने टीम को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।
ग्राम बीड़ से चोरी हुई ट्रॉली को ढूंढने पर फरियादी ने खुश होते हुए पुलिस अधीक्षक को फेटा बांधकर स्वागत किया व मिठाई खिलाइ। जी हा आपने सही सुना एक फरियादी की ट्रॉली को ढूंढ लेने पर फरियादी द्वारा पुलिस कप्तान का फेटा बांधकर स्वागत किया गया। दरअसल ऐसा होता नहीं हैं आमतौर पर देखा जाता है की फरियादी कभी भी पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नही होता। वही आज इसके विपरीत फरियादी संजय कुमार प्रजापत ने पुलिसकर्मीयो द्वारा जल्दी ट्रॉली को ढूंढ लेने पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी राजेश साहू को साफा बांध, श्रीफल व मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया। मामला इस प्रकार है की 1 अक्टूबर 2022 कि रात को जिले के ग्राम बीड़ निवासी संजय कुमार प्रजापत के खले से कोई अज्ञात चोर ट्रॉली चोली चुरा ले गए। जिसकी शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत 1 अक्टूबर की रात को ग्राम बीड़ से फरियादी के खले से अज्ञात चोर ट्रॉली चुरा ले गए।
मामले को तत्परता से लेते हुए थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें साइबर सेल से आरक्षक कमलेश परिहार, मनोज दोहरे, लोकेश सातपुते व सिविल लाइन थाना से उप निरीक्षक संतोष बामने, प्रधान आरक्षक बृजेश साहू, आरक्षक राहुल वर्मा व वाहन चालक रोबिन सिंह को शामिल किया गया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी दुर्गेश शर्मा निवासी बीड़ को गिरफ्तार किया। जिसने चोरी कबूलते हुए तीन अन्य लोगों के नाम भी बताएं। पुलिस ने अन्य 3 आरोपियों साजिब खान निवासी देव कॉलोनी, सोनू पुत्र मदनलाल चौरे निवासी ग्राम रिजगाव, विजेश पिता हुकुम हुरमाले निवासी अतरसमा को भी गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी कबूल की। चोरी गई ट्रॉली की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस की इस उपलब्धि पर आई जी दीपिका सुरी द्वारा टीम को 20 हजार रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की है।



